पुलवामा अटैक/ सेलेब्रिटीज आतंकी हमले की कड़ी निंदा कर रहे है और पाकिस्तान को चेता रहे

एक के बाद एक स्टार पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा कर रहे है और पाकिस्तान को चेता रहे है। बॉलीवुड ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया है। वहीं बॉलीवुड फिल्मों को पाकिस्तान में रिलीज करने से भी मना कर दिया है।

कंगना रनौत

‘पाकिस्तान में हमारे देश की सुरक्षा पर हमला नहीं किया बल्कि हमारे सम्मान पर हमला कर हमें धमकाया है। हमें इसपर प्रतिक्रिया दिखानी होगी वरना हमारी खामोशी को हमारी कायरता समझ लिया जाएगा। भारत का लहू आज बह रहा है हमारे बेटों का मारा जाना हमें चुनौती है। ऐसे समय में अगर कोई भी अहिंसा या शांति की बात करता है तो उसका मुंह काला कर गधे पर बैठा देना चाहिए और सड़कों पर सबके सामने उसे थप्पड़ मारने चाहिए।’

परेश रावल

परेश रावल
‘पुलवामा हमले के अपराधियों को सख्त और निर्णायक रूप से दंडित किया जाना चाहिए, बाहर और भीतर के दुश्मनों को भी खत्म किया जाए, हमारे जवानों के प्रति हमारी जिम्मेदारियां हैं।’परेश रावल ने चैनलों से अपील करते हुए ट्वीट किया कि वे अपने शो में किसी भी पाकिस्तानी मेहमान को न बुलाएं और न ही उनसे बातचीत करें।

रामगोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ‘प्यारे प्रधानमंत्री इमरान खान, क्या आप हम मूर्ख भारतीयों को इस बात की शिक्षा देंगे कि कोई व्यक्ति एक गाड़ी भरकर आरडीएक्स बम आपकी ओर आपको मारने के लिए लेकर आ रहा हो तो उससे कैसे बात की जाती है। अगर आप हमें इस बात की शिक्षा देते हैं, तो इसके बदले हम आपको गुरु दक्षिणा भी देंगे।

जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने ट्वीट कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि इमरान खान ने नो बॉल फेंकी हैं। वह हर बार यही पूछते हैं कि आपको कैसे पता कि ये हमने किया है।

जावेद ने आगे लिखा, ‘जब मुंबई में आंतकी हमला हुआ था तो एक पाकिस्तानी टीवी एंकर ने मुझसे पूछा कि आप कैसे कह सकते हैं कि यह हमला पाकिस्तान ने कराया है जबिक इस तरह के हमले कोई भी देश करा सकता है, इस पर मैंने उनसे कहा कि ठीक है मैं आपको तीन च्वाइस दे रहा हूं इनमें से आप किसी एक को चुनिए। पहला- ब्राजील, दूसरा- स्वीडन और तीसरा- पाकिस्तान।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.