मुजफ्फरपुर से हम पार्टी के पूर्व मंत्री अजीत कुमार के घर पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने घेराव किया और जीतन राम मांझी के खिलाफ जमकर कर रहे प्रदर्शन।

पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बताया
अहले सुबह से कार्यकर्ता मेरे आवास को घेरे हुए है. वही पार्टी से इस्तीफा देने की मांग कर रहे है. महागठबंधन के नेता मुज़फ़्फ़रपुर के सीट को नीलाम कर दिए है. अजीत कुमार ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से लोक सभा सीट के लिए तैयारी कर रहे थे. जीतन राम मांझी ने आस्वाशन दिया था कि इनको सीट मिलेगी.
वही अजीत कुमार ने कार्यकर्ताओं से एक सफ्ताह का टाइम मांगा है. अगर महागठबंधन कोई उचित निर्णय नही लिया तो हम पार्टी इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहे, नही तो वो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे ।