नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने काशी की जनता का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पीएम मोदी ने काशी की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा- काशी के लोगों ने मुझे प्यार और दुलार दिया है। 12-15 घंटे का रोड शो सिर्फ काशी के लोग ही कर सकते हैं। पांच साल बाद एक बार फिर काशी के लोगों का आर्शीवाद मिला है।

नरेंद्र मोदी-प्रकाश सिंह बादल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने और मजबूत सरकार चुनने की अपील भी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसा माहौल बनाने लग गए हैं कि मोदी जी तो जीत गए हैं और वोट नहीं करेंगे तो चलेगा। कृपया करके ऐसे लोगों की बातों में मत आइए। मतदान आपका हक है, लोकतंत्र एक उत्सव है, देश को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए।

नरेंद्र मोदी-प्रकाश सिंह बादल-अमित शाह-राजनाथ सिंह

इससे पहले पीएम मोदी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया और वहां मौजूद लोगों का भी शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री के नामांकन दाखिल करने के दौरान बीजेपी के सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे। इनमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, प्रकाश सिंह बादल, नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज शामिल थे।

नरेंद्र मोदी-अमित शाह-राजनाथ सिंह

मोदी ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में डोमराजा के बेटे, एक चौकीदार, एक महिला प्रिंसिपल और संघ के एक पुराने कार्यकर्ता शामिल रहे। पीएम ने नामांकन दाखिल करने से पहले अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नामांकन से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.