
MUZAFFARPUR : शुक्रवार 10 मई को मुजफ्फरपुर में गोदरेज कंपनी के पहले एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट एस एस विज़न शॉपी का शुभ उद्घाटन अप्सरा बिज़नेस सेंटर, जिला स्कूल के पास, वी मार्ट के बगल में हुआ. यह प्रदेश का सातवां आउटलेट और देश भर में 112वां आउटलेट है.

इस अवसर पर गोदरेज एप्लायंसेज के अधिकारी ने कहा की जितना संभव हो सके, हम अपने ग्राहकों के नज़दीक जाने का प्रयास करते हैं. हमारा मानना है की हमारे एस्क्लुसिवे ब्रांड आउटलेट ग्राहकों के अनुभव को और समृद्ध करेंगे. हमारे अपने शो-रूम के जरिये हमें ये मौका मिलता है की हम अपने ग्राहकों के लिए अपने सर्वोत्तम उपकरणों की पूरी रेंज प्रदर्शित कर पायें. मुजफ्फरपुर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और अपने ग्राहकों को हम बेहतरीन अनुभव देने के लिए तत्पर हैं.

एस एस विज़न शॉपी के चेयरमैन रणधीर कुमार ने कहा कि हम गोदरेज एप्लायंसेज के साथ पार्टनरशिप करते हुए बहुत प्रसन्न हैं, जो की एक बहुत सम्मानित ब्रांड है. हमारे ग्राहकों के लिए हमारे पास विभिन्न आकर्षक प्रस्ताव के लिए हमारा आउटलेट मुजफ्फरपुर के ग्राहकों के लिए पहली पसंद बनेगा.

इस अवसर पर रीजनल बिज़नेस हेड गोपाल कुमार ने कहा की यह आउटलेट मुजफ्फरपुर बिहार में गोदरेज की स्थिति को और भी मजबूत करेंगे. साथ की मैक्रोमैक्स के रीजनल मैनेजर अजित सिंह, मैनेजर सेल्स मनीष कुमार एवं मुजफ्फरपुर के नामी गिरामी लोग उपस्थित थे.
