कमल हासन द्वारा नाथूराम गोडसे को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने की गिरफ़्तारी की मांग

भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेता-राजनेता कमल हासन द्वारा नाथूराम गोडसे को लेकर की गई टिप्पणी पर गिरफ्तारी की मांग की है। रविवार को कमल हासन ने एक रैली में कहा था कि, महात्मा गांधी के हत्या करने वाला नाथूराम गोडसे स्वतंत्र भारत का पहला आतंकवादी था। बता दें कि लोकसभा चुनावों में हिन्दु-मुस्लिम राजनीति को लेकर छिड़ी बहस को कमल हासन ने एक नई हवा दे दी है। जिसके बाद बीजेपी की ओर से उनके इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है।

मक्कल निधि माईम (एमएनएम) के नेता कमल हासन की बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। बीजेपी का कहना है कि, कमल हासन ने आचार संहिता का उल्लघंन किया है। इसके सा बीजेपी ने आरोप लगाया कि, राजनेता धर्म के नाम पर दो समूहों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई की अध्यक्ष तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि, संवेदनशील मुद्दे पर बकवास करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। हम उम्मीद करते हैं कि नफरत भरे भाषण के खिलाफ चुनाव आयोग देश के कानून मुताबिक कार्रवाई करेगा।

तमिलिसाई ने कमल हासन को उस समय की याद दिलाई जब उन्होंने भारत छोड़ने की धमकी दी थी, उनकी फिल्म (विश्वरूपम) को रिलीज नहीं होने दिया गया था। अब वह खुद को सच्चा भारतीय कहते हैं! उन्होंने कहा कि, कमल हासन की राजनीतिक एक्टिंग शुरू हो गई है औऱ उसके स्क्रीनप्ले में खोने की संभवाना है। उधर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी कमल हासन के बयान की आलोचना की है।

विवेक ओबेरॉय ने लिखा कि, प्रिय कमल सर, आप एक महान कलाकार हैं। जैसे कला का कोई धर्म नहीं होता, वैसे ही आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता। आप कह सकते हैं कि गोडसे एक आतंकवादी था, आप? हिंदू ‘क्यों निर्दिष्ट करेंगे? क्या इसलिए कि आप वोटों की तलाश में मुस्लिम बहुल इलाके में थे? विवेक ओबेराय ने आगे ट्वीट करके कहा कि कृपया सर, एक छोटा-सा कलाकार एक महान कलाकार से कहना चाहता है कि इस देश को मत बांटो, हम एक हैं। जय हिंद’।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.