महात्मा गांधी पर विवादित पोस्ट करने वाले अनिल सौमित्र पर भाजपा ने संज्ञान लेते हुए की कार्रवाई, बीजेपी ने पार्टी से निकाला

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता कह डाला। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पार्टी ने अनिल सौमित्र के सभी पदो से हटा दिया है। इसके साथ ही उनकी पार्टी से प्राथमिक सदस्या को भी निलंबित कर दिया गया है।

पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि, आपको द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के अचार, विचार, सिद्धांत के विरुद्ध जाकर की गई टिप्पणी को नेतृत्व ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। आपके इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह कृत्य पार्टी की ओर से अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राके सिंह ने आपको पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें नहीं तो आपके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश के अनिल सौमित्र ने शुक्रवार सुबह अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि, राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए, कुछ लायक तो कुछ नालायक। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में महात्मा गांधी के नाम को साफतौर पर नहीं लिखा था। सौमित्र के इस पोस्ट के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। पार्टी ने इस मामले की जांच प्रदेश अध्यक्ष राकेश को सौंपी है। इसके साथ ही सात दिनों के भीतर इस मामले की जांच रिपोर्ट दाखिल करने का भी आदेश दिया है।

देते हुए पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि बीजेपी सहमत नहीं है और इसकी निंदा करती है। कांग्रेस की ओऱ रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि, गोडसे के उत्तराधिकारियों द्वारा भारत की आत्म पर हमला किया गया है। BJP नेता राष्ट्रपिता के हत्यारे को एक सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में वर्णित कर रहे हैं। वहीं देश के लिए जान देने वाले हमेंत करकरे जैसे लोगों को देशद्रोही बता रहे हैं। अब साफ है, भाजपाई हैं गोडसे के वंशज! भाजपाई बताते हैं गोडसे को देशभक्त और शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही! हिंसा की संस्कृति और शहीदों का अपमान ही है भाजपाई डीएनए!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading