IGNOU ने जून 2019 में होने वाली टर्म एंड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जून 2019 में होने वाली टर्म एंड परीक्षा (TEE) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। संस्थान ने 23 मई 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया है। वे अभ्यर्थी जिन्होंने इग्नू की टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन किया था, अपने एडमिट कार्ड इग्नू की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू टर्म एंड परीक्षा 2019 की शुरुआत 1 जून 2019 से होगी। यह परीक्षा 29 जून 2019 को खत्म होगी।

IGNOU TEE June 2019: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

– इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
– होमपेज पर हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
– यह लिंक इग्नू के हॉल टिकल डाउनलोड पेज पर ले जाएगा।
– यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन क्लिक करें।
– स्क्रीन पर इग्नू टीईई 2019 हॉल टिकट आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

                  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.