MUZAFFARPUR : क्षेत्राधिकार को लेकर अपराध नियंत्रण में कोताही बर्दाश्त नहीं, आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम हेतु जोनल आईजी ने बैठक में दिये कई दिशा निर्देश

MUZAFFARPUR : जिले में बढ़ते लूट और अपराध की घटनाओं को देखते हुए 30 मई गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रक्षेत्र के सभी पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक, सीतामढी के पुलिस अधीक्षक एवं दोनों जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक शामिल रहे.

बढ़ते अपराध पर रोकथाम लगाने और विधि व्यवस्था संधारण हेतु जोनल आईजी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने जारी निर्देशों के आलोक में 24 घंटों के अंदर अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया है.

उन्होंने प्रक्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षक व वरीय पुलिस अधीक्षक ओं को 24 घंटे के अंदर संबंधित जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर इलाके में संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत माइक्रो फाइनेंस कंपनियां, पेट्रोल पंप, बैंक, वित्तीय संस्थानों तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का पूर्ण पता, मोबाइल नंबर आदि सूचना संधारित करने के साथ ही सुरक्षा संबंधी कई आवश्यक निर्देश दिये.

उन्होंने उपर्युक्त सभी व्यावसायिक संगठनों आदि के प्रवेश द्वार के ग्रिल सेटर आदि में लोहे की चेन युक्त होनी चाहिए जिससे एक समय में एक ही व्यक्ति प्रवेश कर सकें. संबंधित प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी, अलार्म के साथ ही सुरक्षा गार्ड की प्रतिनियुक्ति अनिवार्य होनी चाहिए.

नगद राशि लेन-देन के लिए परिवहन हेतु प्रतिष्ठान में सुरक्षित वाहन होने चाहिए. जोनल आईजी ने कहा कि दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में किसी प्रकार की लापरवाही प्रकाश में आती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाएगी. सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी इस आशय की सूचना सभी वित्तीय लेन-देन करने वाले संस्थान को देंगे और कैश लेन-देन में भी पुलिस सुरक्षा मांगने पर उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे.

उन्होंने भी थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करते हुये सभी सभी एसएचओ सभी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों, पेट्रोल पंपों, बैंकों के प्रबंधकों, गैस एजेंसियों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये एक व्हाट्स अप ग्रुप बनाने और निरंतर सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये जिससे उनकी समस्या से अवगत होते हुये उन्हें सुरक्षा और सहायता प्रदान की जा सके.

उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकार को लेकर अपराध नियंत्रण में किसी किस्म की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि अपराध की दृष्टिकोण से समस्त जिला एक यूनिट है और अपराध की रोकथाम हेतु और अपराधियों की घर पकड़ हेतु थाना सीमा विवाद बाधा नहीं बनना चाहिये. बल्कि सभी थानाध्यक्ष आपसी तालमेल बनाते हुए एकजुट होकर अपराधियों के संबंध में सूचना संग्रहित कर उनकी विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए अभियान चलाएं.

उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को रोजाना अपने अधीनस्थ वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस निरीक्षकों और विशेष छापेमारी दल गठित सर संगठित अपराधिक गिरोहों के विरुद्ध छापेमारी करने के दिशा निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन से प्रत्येक दिन रात्रि गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए नियुक्त गश्ती दल जिले के संवेदनशील स्थानों पर स्थित पुलिस पिकेटों और आवासीय नाइस गार्ड्स की सुधी लेंगे और तैनात पुलिस कर्मियों का ब्योरा लेकर रिपोर्ट करेंगे.

जोनल आईजी ने गश्ती के दौरान वरीय पदाधिकारियों यथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को भी औचक निरीक्षण के दौरान अपनी सहभागिता प्रदान करने के निदेश दिये. उन्होंने कहा कि इससे अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को भी गंभीरतापूर्वक अपने कर्तव्यों का बोध होगा और अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे.

उन्होंने रोजाना रूटीन वाहन जांच अभियान चलाये जाने के निदेश दिया, खांकर सोमवार के दिन. उन्होंने कहा कि शनिवार-रविवार बैंक अवकाश रहने से सोमवार को नगदी लेन-देन की प्रक्रिया अधिक होती है. उन्होंने एसएसपी/एसपी को निर्देश देते हुये कहा कि आपराधिक मामलों की समीक्षा जल्द से जल्द करें और अनुसंधान से लेकर चार्जशीट दाखिल करने तक कार्यों की विवेचना कर सहायक लोक अभियोजक पदाधिकारी/जिला अभियोजन पदाधिकारी से ससमय करा लें.

प्रत्येक माह प्रक्षेत्र के एसएसपी व एसपी कम से कम 5 गंभीर (संवेदनशील) मामलों को “पुलिस अधीक्षक नियंत्रित कांड” मानते हुये स्वयं के निर्देशन में पूर्ण करें, ठीक उसी तरह सभी पुलिस उपाधीक्षक और अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कम से कम 10 से
15 कांडों को “अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नियंत्रित कांड” के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने से आरोप पत्र समर्पित होने तक की कार्रवाई और अनुसंधान पर पूर्ण नियंत्रित रखेंगे.
जोनल आईजी ने प्रक्षेत्र के डीआईजी रविन्द्र कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर, वैशाली और सीतामढीजिलों के लूटकाड, डकैती आदि जैसे संगीन मामलों मे की समीक्षा कर संबंधित पुलिसकर्मियों को भूमिका की जांच करते हुये अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की कार्यदक्षता की भी समीक्ष करेंगे. साथ ही विधि व्यवस्था संधारण और अपराध की रोकथाम हेतु विफल पाये जाने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.