ब’दमाशों ने गो’ली मा’र कर हत्या, वि’रोध में पथ किया जा’म

पूसा-मुजफ्फरपुर पथ पर सकरा के नेमोपुर गांव के पास शुक्रवार को राजा कुमार की बद’माशों ने गो’ली मा’र कर ह’त्या कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही पूसा पहुंच कर लोगों ने सैदपुर पुल के पास पूसा-कल्याणपुर पथ को जा’म कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सड़क जाम कर हंगामा करते लोग।

लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ ना’रेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पूसा पुलिस को लोगों के वि’रोध का सामना करना पड़ा। जाम कर रहे लोगों को जब पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो लोग आ’क्रोशित हो गए और प’थराव शुरू कर दिया। इसमें घा’यल पुलिस जवानों में अजय कुमार ठाकुर, सिंगेश्वर मंडल, चौखिलाल मंडल, दारोगा दिलीप कुमार सिंह और मनंजय कुमार शामिल हैं। बाद में सभी घा’यल पुलिस जवानों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया गया है।

उधर, डीएसपी प्रीतिश कुमार ने कहा कि घटनास्थल मुजफ्फरपुर जिले में पड़ता है। पी’ड़ित आवेदन देंगे तो मामले की जांच की जाएगी। जानकारी अनुसार, पूसा के भराव गांव निवासी कृषक नागेश्वर राय का 21 वर्षीय पुत्र राजा कुमार अपने भतीजे गोपी के साथ बाइक से सीमावर्ती सकरा थाने के ढोली बाजार में एटीएम से रुपए की निकासी करने गया था।

लोगों ने बताया कि दोनों चाचा-भतीजा रुपए निकासी कर लौट रहे थे तो नेमोपुर कोल्ड स्टोरेज के पास पूर्व से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें को रोक लिया व नजदीक से पेट में गो’ली मार दी। वा’रदात को अंजाम देने के बाद ब’दमाश पि’स्टल लहराते हुए फ’रार हो गए। घटना की सूचना पर राजा को लोगों ने पूसा के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौ’त हो गई। घटना के बाद से राजा का भतीजा गोपी कुछ नहीं बोल पा रहा है।

जानकारी अनुसार, राजा की मौ’त की खबर पूसा पहुंचते ही लोग आ’क्रोशित हो उठे और अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली। आ’क्रोशित लोग सड़क पर आ’गजनी कर पुलिस प्रशासन के खि’लाफ ना’रेबाजी करने लगे। उधर, लोगों ने सैदपुर पुल के पास कल्याणपुर-पूसा पथ पर राजा का श’व रख जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पूसा पुलिस का वाहन देख लोगों ने प’थराव शुरू कर दिया। जिसमें कई पुलिस कर्मी के घा’यल होने की सूचना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.