मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : 11 लड़कियों की दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या के सुबूत जुटाने में लगी सीबीआइ

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में 11 लड़कियों के साथ दु’ष्कर्म के बाद उसकी ह’त्या के दावे के सुबूत जुटाने को सीबीआइ दौड़ लगा रही है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग से जुड़े बाल संरक्षण इकाई से लेकर एसकेएमसीएच तक कई बार जाकर फाइलों को खंगाला। इस कवायद से अब तक कोई ठोस सुबूत मिला हो, इसकी पुष्टि अब तक सीबीआइ ने नहीं की है। सिकंदरपुर श्मशान घाट परिसर की खोदाई में सीबीआइ को मानव कं’काल मिला था। इसके नमूने की जांच के लिए सीएफएसएल भेजा। इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। सीबीआइ जांच से पहले पुलिस को भी लड़कियों की ह’त्या कर बालिका गृह परिसर में द’फन किए जाने की बात बताई गई थी

लड़कियों के दावे को देखते हुए पिछले साल 23 जुलाई को पुलिस ने बालिका गृह के चिह्नित स्थानों की खोदाई कराई थी, हालांकि तब वहां कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। जब मामले की जांच सीबीआइ ने शुरू की तो उसके समक्ष भी ऐसी बातें आईं। मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के नौकरों ने भी लड़कियों की हत्या कर सिकंदरपुर श्मशान घाट में दफन करने व बूढ़ी गंडक नदी में फेंकने का सीबीआइ के समक्ष दावा किया था।

पिछले साल तीन अक्टूबर को सीबीआइ ने सिकंदरपुर श्मशान घाट परिसर के चिह्नित स्थान पर खोदाई कराई। वहां से मानव कं’काल मिले थे। इसे सीएफएसएल जांच के लिए भेजा गया। ब्रजेश के नौकरों के दावे को देखते हुए सीबीआइ बूढ़ी गंडक नदी के अखाड़ाघाट व इसके आसपास के क्षेत्र मेे नदी में उतर कर श’व को ढूढऩे का प्रयास किया, लेकिन यह नहीं मिला था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.