राजधानी पटना में सवर्ण सेना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई है. सवर्ण समुदाय के लोग पटना स्थित सदाक़त आश्रम में विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे. वो गुजरात में बिहारियों पर हुए हमले का विरोध कर रहे थे और विरोध में कांग्रेस के नेता और प्रदेश सह प्रभारी अल्पेश ठाकोर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे.

इसी दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया.
देखते ही देखते सदाक़त आश्रम में तनाव बढ़ गया और सवर्ण सेना–कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प शुरू हो गई. इस दौरान पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में लगी जिसके बाद मामला शांत हुआ. घटनास्थल पर माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है और बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है. पुलिस की मौजूदगी के बीच ही कांग्रेसी कार्यकता हाथों में लाठी–डंडा लेकर सड़कों पर उतरे लेकिन पर्याप्त संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियो ने उन्हें रोक लिया.
इससे पहले सवर्ण सेना के कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर अल्पेश ठाकोर और गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले का विरोध करने सदाकत आश्रम पहुंचे थे जहां ये भिड़ंत हुई.