पिकअप वैन की ठोकर से पान दुकानदार की मौ’त, तीन ज’ख्मी

दरभंगा जिले के हायाघाट थाने के पतोर ओपी क्षेत्र के देकुली.सिसौनी पथ पर उसमामठ चौक पर सोमवार की देर रात अनियंत्रित मालवाहक पिकअप वैन ने पान की गुमटी में ठोकर मार दिया। पान दुकानदार उसमामठ निवासी रामनारायण साह (62) की मौके पर ही मौ’त हो गई। पान खा रहे तीन लोग पिकअप वैन की चपेट में आने से ज’ख्मी हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सभी घा’यलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने मृ’तक के श’व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

इधर, हादसे से आ’क्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह उसमामठ व हाठगाछी के समीप तीन घंटे से जाम कर रखा है। पतौर ओपीध्यक्ष सुभाषचंद्र मंडल जाम कर रहे लोगों को समझा रहे हैं। लोग सीओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात उसमामठ चौक पर ईद की खरीदारी को लेकर दुकानें खुली थीं। सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाने के पतनुक्का निवासी स्व. अशर्फी साह का पुत्र विकास साह (35) चौक पर स्थित अपनी बर्तन दुकान से पान खाने के लिए गुमटी पर गया।

साथ में उसका साला नानपुर थाने के हरिनगर निवासी मुन्नीलाल साह का पुत्र उदय साह (30) और उसमामठ निवासी मदन साह का पुत्र भूषण साह (28) भी था। तीनों पान दुकान पर पहुंचकर खड़े थे। इस बीच उघरा की ओर से देकुली जा रही पिकअप वैन बीआर 7 जी 2380 ने पान की गुमटी में ठो’कर मार दिया। गति इतनी अधिक थी कि गुमटी वैन के साथ करीब दस मीटर घ’सीटती चली गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading