शराब के धंधे में लगी महिला व उसके कथित प्रेमी को तीन अपराधियों ने गोली मार हत्या की

समस्तीपुर. मोहिउद्दीन नगर थाने के अंदौर भुइयां स्थान के पास बुधवार रात तीन अपराधियों ने एक महिला व उसके कथित प्रेमी की गोली मार कर हत्या कर दी। महिला के मुंह और युवक की गर्दन में गोली मारी गई। घटना के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए।

मृतक महिला की पहचान अंदौर के संजीत सहनी की पत्नी रेखा देवी (36 वर्ष) के रूप में हुई। हालांकि दोनों के संबंध वर्षों पहले खत्म हो गए थे। युवक कल्याणपुर बस्ती के भरत राय का पुत्र सौरभ उर्फ गुड्‌डू (28 वर्ष) था। रेखा की मां बासमती देवी के बयान पर 3 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

मां ने बताया कि रात 12 बजे 3 लोग पिस्तौल लेकर पहुंचे। गुड्‌डू को बुलाया। गुड्‌डू ने कमरे से निकलने में देरी की तो तीनों ने गेट तोड़ दिया और गुड्‌डू को गोली मार दी। इसके बाद रेखा चीखने लगी तो उसे भी गोली मार दी।

पुलिस ने किया दावा- अवैध संबंध में गई दोनों की जान : पुलिस का मानना है कि घटना के मूल में दोनों का अवैध संबंध है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में जब रेखा के घर पर गुड्‌डू पहुंचा तो वहां पहले से तीन लोग थे। गुड्‌डू ने इसका विरोध किया। उधर, एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि दोनों ही शराब के अवैध कारोबार में लिप्त थे। जेल भी जा चुके थे। घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला आ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading