तस्वीरों में नजर आ रहे विधायक जी बिहार के है, तस्वीर वायरल हो रही है. आपको बता दे की इंफाल के मणिपुर में स्टडी टूर पर गए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बिहार के एक विधायक भारत-म्यांमार सीमा पर मौजूद मोरेह शहर में लड़की के साथ ज़’बरदस्ती नाचते हुए कैमरे में कै’द हो गए हैं. जी हाँ इस स्टडी टूर में सिर्फ आरजेडी ही नहीं जेडीयू और बीजेपी के विधायक भी शामिल हैं.

इम्फाल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक बिहार के विधायक लड़की के कं’धे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं. हालांकि लड़की बार-बार उनका हाथ ह’टाने की कोशिश कर रही है. विधायक साथ चार अन्य लोग भी मौजूद हैं. वायरल हुई वीडियो में विधायक लड़कियों के साथ दिन के उजाले में नाचते हुए नज़र आ रहे हैं. नाचते हुए वह अचानक मुड़ते हैं और वहां मौजूद लड़की को ज’बरदस्ती गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

साथ ही आपको बता दें की विधायक यदुवंश कुमार यादव तीन अन्य विधायकों के साथ 1 जून को बिहार विधान सभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता पर समिति सदस्य के तौर पर मोरेह के दौरे पर गए थे. पिपरा (सुपौल) विधानसभा क्षेत्र से विधायक और समिति के अध्यक्ष यादव ने विधायकों की टीम का नेतृत्व किया, जिसमें भाजपा के विधायक सचिन प्रसाद सिंह, जद (यू) के विधायक राज कुमार राय और राजद के अन्य विधायक शामिल थे.
