एक बार फिर से वि’वादों में घिर गई मैथेमटिशियन आनंद कुमार पर बन रही फिल्म ‘सुपर 30’

बिहार के ग्रेट मैथेमटिशियन आनंद कुमार पर बन रही फिल्म ‘सुपर 30’ एक बार फिर से विवादों में घिर गई है।  आनंद कुमार के खिलाफ आईआईटी गुवाहाटी के चार छात्रों के केस दर्ज कराया है। अविनाश बरो, बिकाश दस, मोंजित डोले और धनीराम ताव का आरोप है कि आईआईटी में 26 बच्चों को एडमिशन दिलाने का आनंद कुमार का दावा झूठा है।

super 30

आनंद कुमार के खिलाफ ये एफआईआर आठ महीने पहले भी फाइल की गई थी। फिल्म के चर्चा में आने के बाद इन छात्रों ने एक बार फिर से आनंद कुमार के खि’लाफ केस फाइल कर दिया। इतना ही नही इस फिल्म को लेकर आईआईटी (IIT) के इन 4 छात्रों ने फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग भी की है। इस मामले में आनंद कुमार का कहना है- यह सब फिल्म बनने के बाद शुरू हुआ।

add

ये बच्चे न मेरे संपर्क में कभी आए और न ही मुझसे पढ़े हैं। किसी ने मेरे संस्थान की प्रवेश परीक्षा तक नहीं दी है। मैं और मेरा भाई दिन रात करके यह संस्थान चलाते हैं। हम सरकारी मदद भी नहीं लेते हैं। किसी भी इंसान की तरक्की होती है तो उसकी राह में रोड़े अटकाने वाले बहुत लोग आ जाते हैं। मुझे इन बच्चों से पूरी सहानुभूति है। लगता है कि ये लोग किसी के बहकावे में आ गए।”

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.