आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 38 रिक्त पदों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि, यानी 16 जुलाई 2019 से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड करनी होगी। यहां से समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

पद का नाम : सिविल जज (जूनियर डिवीजन)
पद संख्या : 38
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।

17 जून, 2019 आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि थी
16 जुलाई, 2019 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है
04 अगस्त, 2019 कंप्यूटर आधारित टेस्ट की तिथि
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
