इस तरह शिल्पा शेट्टी कर रही बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने इस बात का इशारा किया कि वह 11 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। उनके पास अभी कई फिल्मों को स्क्रिप्ट है। शिल्पा के कमबैक की चर्चा बीते कई दिनों से चल रही थी। लेकिन पहली बार शिल्पा ने खुद इस बारे में बात की है।

add

शिल्पा ने इन 11 सालों में अपने परिवार को काफी अच्छी तरह से संभाला है। वह अपने बेटे की सुपर मॉम हैं तो पति राजकुंद्रा के सुपर वाइफ। वह अपने पति के बिजनेस में भी हाथ बटाती हैं। अपने कमबैक को लेकर शिल्पा ने कहा है कि अब वह इस तरफ पूरा ध्यान लगा रही हैं।

shilpa shetty, raj kundra

शिल्पा के मुताबिक वह इस समय तीन फिल्मों की कहानियां पढ़ रही हैं। इसके अलावा शिल्पा का मानना है कि भले ही वह फिल्मों में वापसी करेंगी लेकिन उनका परिवार और बच्चा हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगा।

शिल्पा कहती हैं कि अब उनका बेटा विआन इतना बड़ा हो गया है और वह ज्यादातर समय स्कूल में रहता है। इसी वजह से अब वह अपने काम पर भी फोकस कर सकती हैं।

add 2

फिल्मों से दूर रहने के पीछे शिल्पा बताती हैं कि विआन काफी छोटा था और उस समय सिर्फ उसे मेरी जरूरत थी मैं अपना पूरा ध्यान उसी पर देना चाहती थी और मुझे इस बात को लेकर कोई भी पछतावा नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.