संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जिन्होने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है और कर रहे हैं, परीक्षा का इंतजार तो वे उम्मीवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के एडमिट कार्ड को उम्मीदवार 27 जून से 21 जुलाई 2019 तक ही डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC CMS परीक्षा 21 जुलाई 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे, हर पेपर में अधिकतम 250 अंक होंगे। पेपर में दो घंटे का समय मिलेगा। CMS 2019 के 965 पदों पर ये भर्तियां होंगी।
सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, दिए गए Click Here लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
अब अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
एक प्रिंट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
