MG मोटर की नई एसयूवी Hector भारत में लांच कर दिया है और इसकी शुरूआती कीमत 12.18 लाख रुपये रखी जोकि काफी अच्छी है, कीमत का खुलासा होने से पहले ही 10 हजार से ज्यादा से ज्यादा लोग हेक्टर को बुक करा चुके हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको इस गाड़ी के फीचर्स, कीमत, डायमेंशन और माइलेज के बारे में दे रहे हैं पूरी जानकारी।
हेक्टर पेट्रोल स्टाइल MT
12.18 लाख रुपये
हेक्टर पेट्रोल सुपर MT
12.98 लाख रुपये
हेक्टर पेट्रोल हाइब्रिड स्मार्ट MT
14.68 लाख रुपये
हेक्टर पेट्रोल हाइब्रिड शार्प MT
15.58 लाख रुपये

हेक्टर पेट्रोल स्मार्ट AT
15.28 लाख रुपये
हेक्टर पेट्रोल शार्प AT
16.78 लाख रुपये
हेक्टर स्टाइल डीजल MT
13.18 लाख रुपये
हेक्टर सुपर डीजल MT
14.18 लाख रुपये
हेक्टर डीजल स्मार्ट MT
15.48 लाख रुपये
हेक्टर डीजल शार्प शार्प MT
16.88 लाख रुपये

MG हेक्टर अपने सेगमेंट की पहली कनेक्टेड कार है और इसमें कई ऐसे फीचर्स देखने को मिलते हैं जो इस सेगमेंट की दूसरी किसी अन्य SUV में नहीं मिलते। इसमें ई-सिम सुविधा से लैस 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटाइनेंट सिस्टम लगा है जो कई कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ है। इतना ही नहीं इसमें इनबिल्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी (e-SIM) के जरिये स्मार्टफ़ोन द्वारा कार के AC को ऑन या ऑफ करना, इंजन को स्टार्ट करना, और सनरूफ को खोलना और बंद करन या खोलने और बंद करने जैसे काम आसानी से किये जा सकते हैं ।