MOTIHARI : टेंट व्यवसायी को मारी गोली

मोतिहारी । मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौकी के समीप बेखौफ अपराधियों ने एक टेंट व्यवसायी को दिन-दहाड़े गोली मार दी है। इस घटना में गंभीर रुप से घायल व्यवसायी को स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरियारपुर चौकी निवासी टेंट व्यवसायी उपेन्द्र अपनी टेंट की दुकान में बैठे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आए और उसे दुकान से बाहर बुलाकर गोली मार दी। इस घटना में गंभीर रुप से घायल उपेन्द्र को स्थानीय लोगो ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल व्यवसायी के पिता ने बताया कि अपराधियों ने दो गोलियां चलाई। जिसमें एक दुकान की छत में लगी, वहीं दूसरी गोली उपेन्द्र को लग गई।
घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। वहीं अपराधियों की अभीतक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading