अमर सिंह ने वीडियो शेयर कर बच्चन परिवार पर कसा तं’ज, बोले- जया अपने पति से कहें जुम्मा चुम्मा दे दे न करे

राजनीति में अपने बयानों को लेकर अक्सर वि’वादों में रहने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने इस बार अपने निशाने पर बच्चन परिवार को लिया है। कभी अमिताभ बच्चन के करीबी माने जाने वाले अमर सिंह ने एक वीडियो शेयर कर अमिताभ और जया सहित अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन पर भी तं’ज कसा है।

अमर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अमर सिंह कह रहे हैं, ‘एक अजीब माहौल देश में है। कल राज्यसभा में मेरी पुरानी साथी जो अब साथी नहीं हैं। महिलाओं के बारे में बड़ी पी’ड़ा से बोल रही थीं। कह रही थीं कि तकनीकी आंदोलन को आप नहीं रोक सकते हैं।

add

पो’र्नोग्राफी या चलचित्रों के गंदे परिदृश्य अगर आप टीवी में देखते हैं तो रिमोट आपके हाथ में है। रिमोट दबा दीजिए सब ठीक हो जाएगा। ये भी उन्होंने कहा कि मेरी भी बेटी है।’ अमर सिंह ने आगे कहा, ‘तो कम से कम आप मां हैं, पत्नी हैं। मां और पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है। आप अपनी पति से क्यों नहीं कहतीं कि जुम्मा चुम्मा दे दे न करें।

आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि बारिश में भीगती नायिका के साथ आज रपट जाए तो न करें। आप अपनी पुत्रवधू को क्यों नहीं कहतीं कि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में जो परिदृ्श्य उन्होंने किए हैं वो न करें। आप क्यों नहीं सलाह देतीं कि वो लो शुरू हो गई अब प्यार की दांस्ता अब न करें। ‘

RADIO ROC LIVE

आप अपने बेटे अभिषेक को क्यों नहीं कि वो ऐसा दृश्य न करें धूम में जिस्मे नायिका लगभग न’ग्न हो जाती है। उन दृश्यों को देखकर युवा मानस पटल पर क्या अच्छा प्रभाव पड़ेगा, बड़ी अच्छी संस्कृति पड़ेगी।’ ‘महिला होने के नाते आप भाषण दे रही हैं सदम में, तो अब गूंगी और बहरी रह गई हैं। पहले अपने घर में सुधार कीजिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.