बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार की अब एक और फिल्म का खुलासा हो चुका है। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार एक बार फिर निर्देशक नीरज पांडे के साथ जुड़ने वाले हैं। फिल्म में अक्षय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का किरदार निभाएंगे।

नीरज पांडे की इस फिल्म की कहानी अजीत डोभाल के करियर के इर्द-गिर्द ही होगी। स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और रिसर्च चल रही है। वहीं शूटिंग शुरू होने में तो अभी काफी वक्त है।

सूत्रों के मुताबिक, नीरज पांडे सबसे पहले अजय देवगन के साथ फिल्म ‘चाणक्य’ पूरी करेंगे, जिसकी घोषणा उन्होंने कुछ महीने पहले की थी। अक्षय को भी अपने कुछ प्रॉजेक्ट्स पूरे करने हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने से पहले टीम स्क्रिप्ट को फाइनल करके लॉक करना चाहती है।