कश्मीर के लिए काल बहुत बड़ा दिन था. अच्छा या बु’रा, ये हम नहीं कह सकते. लेकिन बड़ा दिन है. कई दिनों से चर्चा चल ही रही थी कि कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है. वो आज यानी 5 अगस्त को हो गया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में आर्टिकल 370 को ह’टाने का संकल्प पेश किया.

यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का द’र्जा देता है. लेकिन अब इसका केवल खंड एक लागू रहेगा.इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख. ये दोनों केंद्र शासित प्रदेश होंगे, जिनमें से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी. जबकि लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी.

वही केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर को लेकर लिए गए फैसले पर पटना में आज भी जश्न का माहौल है पटना के कारगिल चौक पर युवा लोजपा प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टर को दूध से धोया गया.

