रियलमी ने अपने एक बयान में कहा है कि दिवाली के खास मौके पर यानी अक्टूबर में वह अपना 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रियलमी के बयान के मुताबिक रियलमी सीरीज और रियलमी प्रो सीरीज के फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

इस फोन के कैमरे में सैमसंग का ISOCELL ब्राइट GW1 सेंसर का इस्तेमाल होगा। कंपनी ने अपने इस फोन का टीजर भी ट्विटर पर शेयर किया है। टीजर के मुताबिक Realme 5 औरRealme 5 Pro में चार रियर कैमरे होंगे जिसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।