पति-पत्नी के बेवकूफी की वजह से 1 घंटे 20 मिनट रुकी रही जनता एक्सप्रेस, जानें…

जनता एक्सप्रेस में देहरादून और डोईवाला के बीच आपस में ल’ड़ रहे पति-पत्नी ने ध’माका होने की सू’चना देकर पुलिस और रेलवे में ह’ड़कंप म’चा दिया। जां’च में कुछ नहीं मिलने पर 1:20 घंटे की देरी से गाड़ी आगे जा सकी। जनता एक्सप्रेस देहरादून से वाराणसी के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन से गुरुवार शाम 6:20 पर रवाना होती है।

रोजाना की तरह गुरुवार को भी ट्रेन में यात्री सवार थे। करीब पौने छह बजे एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पू’छताछ केंद्र में पहुंचा। व्यक्ति ने वहां मौजूद कर्मचारियों को बताया कि देहरादून से डोईवाला के बीच ट्रेन में ध’माका होने वाला है, इसलिए ट्रेन को रु’कवा लो। इतना कहते ही व्यक्ति वहां से फरार हो गया।

इस सूचना पर एसपी सिटी श्वेता चौबे, रेलवे अधीक्षक एसडी डोभाल, आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस नेगी और जीआरपी प्रभारी दिनेश कुमार ने ब’म निरोधक दस्ते के साथ ट्रेन को रुकवाकर पूरी सघनता से तला’शी ली। ब’म निरोधक दस्ता ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन परिसर में ला’वारिस दिखे यात्रियों के बैगों समेत टिफिन को चेक किया।

टीम को कुछ नहीं मिला। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि जां’च में पता चला कि पति-पत्नी ट्रेन में ल’ड़ रहे थे। पति ट्रेन को रुकवाने की बात कह रहा था। पुलिस दोनों तक पहुंच चुकी है। रेलवे अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि सबकुछ सामान्य मिलने पर ट्रेन को एक घंटा बीस मिनट देरी से रवाना किया गया। बाकी सभी ट्रेनें सही समय पर रवाना हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading