MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जल शक्ति अभियान को धरातल पर उतारने को लेकर जीविका ने कमर कस ली है। इस संबंध में डीपीएम जीविका ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जीविका द्वारा व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम तो किये ही जायेंगे साथ ही बड़ी संख्या में पौधारोपण के कार्य को भी धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभि’यान के तहत केंद्र सरकार की टीम द्वारा मुजफ्फरपुर के मुशहरी और सकरा प्रखंड का जायजा लिया गया।

टीम ने पहले मुशहरी के पताही प्रखंड का दौ’रा कर संघटन के बैठक में भाग लिया।इसके बाद जीविका द्वारा किये जा रहे कार्य यथा पोखर उड़ाही,सोखता निर्माण,किचेन गार्डन और वृक्षारोपन का कार्य देखा और उन कार्यो की सराहना भी की।
वही सकरा प्रखंड के सहबाजपुर प्रखंड में पॉली हाउस के तहत सब्जी उत्पादन का कार्य भी देखा साथ ही सोख्ता निर्माण और प्लांटटेशन का भी कार्यो का मु’आयना भी किया। टीम में डॉ एस ब्रम्हा,परियोजना प्रबंधक,संतोष कुमार सोनू, वनिन्द्र कुमार तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी शामिल थे। वही आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के उदबोधन को लगभग 125000 जीविका दीदियों ने सुना।

डीपीएम जीविका ने बताया कि इससे दीदियों में एक उत्साह का मा’हौल बना है। माननीय मुख्यमंत्री के संदेश को सुनने के बाद पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को लेकर जीविका के द्वारा संकल्पित हो कार्य किया जायेगा।
मालूम हो कि जिले में जीविका के कुल ग्राम संगठन की संख्या लगभग 3000 है जिसमें साढ़े चार लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जीविका के पास उपलब्ध मानव संसाधन के जरिये जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अलख जगाया जाएगा।


