इस दिन रिलीज होगी रानी मुखर्जी की अगली फिल्म मर्दानी 2

दो अक्टूबर को साल की अपनी पहली फिल्म रिलीज करने जा रहे हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउसेज में से एक यशराज फिल्म्स ने साल की अपनी दूसरी फिल्म मर्दानी 2 की रिलीज डेट तय कर दी है।

हिंदी सिनेमा में अपनी खास आवाज और अंदाज के लिए मशहूर रहीं रानी मुखर्जी की पिछली दोनों फिल्में मर्दानी और हिचकी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

add

फिल्म मर्दानी में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय का मुकाबला इस बार एक 21 साल के खतरनाक विलेन से होने वाला है। फिल्म मर्दानी 2 का निर्देशन उन्हीं गोपी पुथरन ने किया है जिन्होंने मर्दानी की पटकथा लिखी थी।

निर्माता आदित्य चोपड़ा की फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग जयपुर के अलावा राजस्थान के तमाम भीतरी इलाकों में हुई है। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा मुंबई में भी फिल्माया गया।फिल्म मर्दानी 2 में रानी एक आईपीएस के किरदार में नजर आएंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading