तिरहुत व मिथिला IG को रेंज में किया गया पदस्थापित, विनोद कुमार-2 पूर्णिया और पारसनाथ ने गया के पहले आईजी के रूप में संभाला कार्यभार

 

IG-four zone

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बिहार के 2 पुलिस उपमहानिरीक्षक के स्थानांतरण के बाद अब 2 आईपीएस अधिकारियों को भी नए स्थान पर पदस्थापित किया गया है. पंकज कुमार दराद को मिथिला क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, वही आईपीएस अधिकारी गणेश कुमार को मुजफ्फरपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. पुरानी व्यवस्था के तहत जोनल आईजी के अधीन 10 जिले होते थे, जिन्हें राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर कम करते हुए 4 जिलों की जिम्मेवारी सौंपी गई है, जिनमें मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली, शिवहर और सीतामढ़ी शामिल हैं.

IG-245d-4ec2-9d4c-b5ed578b0f1b.jpg

गौरतलब हो कि राज्य सरकार ने अब जोन व्यवस्था को खत्म कर सिर्फ क्षेत्र के रूप में पुनर्गठित किये जाने के बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र और दरभंगा प्रक्षेत्र को अब क्षेत्र में परिणत कर दिया गया है. इसलिए दोनों अधिकारियों को उसी स्थान पर रेंज में पदस्थापित किया गया है.

DIG_Officeमुजफ्फरपुर डीआईजी कार्यालय के निरीक्षण क उपरांत रेंज के आईजी गणेश कुमार ने डीआईजी कार्यालय को ही अपना नया दफ्तर बनाने का फैसला किया है. आईजी के अनुसार मुख्य सड़क से नजदीक होने के कारन डीआईजी कार्यालय ही उनका नया कार्यालय होगा और रेंज के सभी कार्य वे इसी कार्यालय से संचालित करेंगे. आईजी कार्यालय को डीआईजी कार्यालय में स्थानांतरित करने और बोर्ड बदल कर आईजी कार्यालय किये जाने की कवायद प्रारम्भ कर दी गयी है.

IG_Parasnath

उधर गृह विभाग के आदेश पर  मगध के पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर आज पहली बार आईपीएस अधिकारी पारस नाथ ने अपना पद ग्रहण किया. वे आईजी पद से पहले गया में डीआईजी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. उस समय मगध के 5 जिलों में गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और में अरवल में शामिल थे. सरकार की ओर से पहली बार जिला में आईजी पद पर पारस नाथ को भेजा गया है. यह पहली बार है जब गया में आईजी पद का नवसृजन कर आईजी के रूप में पारसनाथ की प्रतिनियुक्ति की गई है.

 

9K Followers_Logo.jpg

वहीं राज्य सरकार के आदेश पर गृह विभाग द्वारा विनोद कुमार 2 को पूर्णिया का पहला आईजी प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके साथ ही पूर्णिया और गया का डीआईजी कार्यालय व आवास आईजी कार्यालय व आवास में तब्दील हो गया है. पटना सेन्ट्रल रेंज के डीआईजी का पद स’माप्त होने के उपरांत आईपीएस अधिकारी संजय सिंह को पटना सेंट्रल रेंज का नया आईजी बनाया गया है.

DIG_All

 

जानकारी के अनुसार गृह विभाग द्वारा नये आईजी की प्रतिनियुक्ती के बाद से ही सूबे के सभी पुलिस प्रक्षेत्र (जोन) समाप्त कर दिए गए. इनकी जगह अब सिर्फ रेंज ही रहेगा. नई व्यवस्था में पुलिस मुख्यालय द्वारा केवल पांच रेंज में आईजी पदस्थापित किए गए हैं. यह पांचों रेंज पुलिसिंग के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है. अब आईजी वाले रेंज मुजफ्फरपुर, पटना, मगध (गया), भागलपुर और पूर्णिया हो गए हैं.

Rama Hardware.jpg

नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन सभी ज़ोनों में केवल आईजी के पद पूर्ववत रह गए हैं. नई व्यवस्था के तहत पूर्णिया और गया में आईजी के 2 नए पद सृजित किए गए हैं.  मुजफ्फरपुर, पटना और गया जिले में डीआईजी के पद समाप्त कर दिए गए हैं.  बाकी बचे सात रेंज शाहाबाद (डेहरी ऑन सोन), मुंगेर, कोसी (सहरसा), दरभंगा, चंपारण (बेतिया), सारण (छपरा) और बेगूसराय में डीआईजी की तैनाती की गयी है. बेगूसराय और खगड़िया मिलाकर एक नया रेंज तैयार किया गया है. बेगूसराय का नया रेंज बनाने के साथ ही अब सूबे में रेंज की संख्या 12 हो गयी है.

Ad_1.jpg

Chandran IAS_SM.jpg

Abhinav_SM.jpg

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading