#J&K #INDIA : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आ’तंकियों के बीच मुठभे’ड़ खत्म हो गई है। इस मुठभे’ड़ में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) श’हीद हो गया, जबकि सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मा’र गिराया। अनुच्छेद 370 हटने के 16 दिन बाद यानी मंगलवार को सुरक्षाबलों ने बारामूला में आतं’कियों को घेर लिया था। कई घंटों तक चली मुठ’भेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतं’की को मा’र गिराया। उसका श’व भी बरामद कर लिया गया।

सीआरपीएफ, सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एक संयुक्त अभियान में आ’तंकवादी फंस गए थे। बारामूला राजधानी श्रीनगर से करीब 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस दौरान, कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर कहा, “बारामूला में सुरक्षा बलों और आतं’कवादियों के बीच गोलीबा’री। इलाके की घेराबंदी कर दी गई.” घाटी में 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद से शांति रही है, हालांकि कुछ छिटपुट प’थराव की घटनाएं हुई हैं।

कश्मीर जोन पुलिस के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर कहा गया है, ‘मु’ठभेड़ समाप्त हो गई है. इसमें एक आतं’की मा’रा गया। उसकी पहचान की जा रही है। हथि’यार बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में एसपीओ बिलाल श’हीद हुए हैं। एसआई अमरदीप परिहार ज’ख्मी हुए हैं जिनका इलाज आर्मी अस्पताल में चल रहा है। अपना कर्तव्य निभाते श’हीद हुए एसपीओ बिलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि। एसआई अमरदीप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, हम इसकी कामना करते हैं।

पिछले महीने बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घु’सपैठ कर रहे तीन आतं’कवादियों को सेना ने मा’र गिराया था। आ’तंकियों की मौजूदगी देख कर सेना ने उन्हें ललकारा और दोनों ओर से फाय’रिंग हुई जिसमें तीन आ’तंकी ढे’र हो गए।