कानपुर में बुधवार को सुबह स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर एक ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। चूंकि ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी थी इसलिए हा’दसे में कई लोग बाल-बाल बच गए। उत्तर मध्य रेलवे ने अपने बयान में बताया कि यह दुर्घ’टना बुधवार को सुबह करीब सात बजे घटी।
लखनऊ से कानपुर आ रही एक लोकल मेमू ट्रेन नम्बर 64201 जैसे ही कानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची उसके डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही ट्रेन की गति बहुत धीमी थी इस वजह से बड़ा हा’दसा टल गया.

हा’दसे के दौ’रान स्टेशन के कई पिलर टू’ट कर गिए जिससे यात्रियों में अ’फरा-त’फरी मच गई। दुर्घ’टना में जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घट’ना के बाद प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेल यातायात रोक दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ट्रेन के डिब्बों को पटरी से हटाने का काम जारी है। ट्रेन के यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस हा’दसे के कारण अन्य ट्रेनों का संचालन प्र’भावित हो गया है।



