ब्रेकिंग न्यूज़: कच्छ क्षेत्र के जरिए पाकिस्तानी कमांडो के भारतीय क्षेत्र में घुसने की खबर, गुजरात में सभी बंदरगाहों पे हाई अलर्ट

#GUJARAT #INDIA : कच्छ क्षेत्र के जरिए पाकिस्तानी कमांडो के भारतीय क्षेत्र में घुसने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद गुजरात में सभी बंदरगाहों को अलर्ट पर रखा गया है. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि गुजरात में सांप्रदायिक दंगे या आ’तंकी हम’ले के लिए ये कमांडो समुद्र के रास्ते भारतीय क्षेत्र में घुसे हैं. अडानी पोर्ट्स और SEZ के बयान के मुताबिक ‘तटरक्षक बल स्टेशन से सूचना मिली थी कि पाकिस्तान प्रशिक्षित कमांडोज ने हरमी नाला क्षेत्र के जरिए कच्छ की खाड़ी में प्रवेश किया है. माना जाना रहा है कि ये कमांडोज पानी के अंदर हम’ला करने के लिए प्रशिक्षित हैं.’

साथ ही बताया गया है, ‘इसलिए गुजरात में किसी भी तरह की प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने और सुरक्षा के उपाय करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. यह सलाह दी गई कि मुंद्रा पोर्ट के सभी जहाज अत्यंत सुरक्षा उपाय करें और सतर्क निगरानी बनाए रखें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading