
दोनों वाटिका चौक के समीप सड़क किनारे गोल गप्पे का ठेला लगाते थे। रोजाना की तरह रविवार को भी रात करीब 10 बजे अपने घर के लिए जा रहे थे। सेक्टर 56 की तरफ से आ रही लैंड रोवर ने ठेले के साथ दोनों भाइयों को रौंदते हुए निकल गई। ट’क्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों साइड के एयर बैग खुल गए।

हा’दसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फ’रार हो गया। म’रने वाले दोनों नाबालिग भाइयों की उम्र 14 से 16 साल के बीच रही होगी। हा’दसा इतनी तेज आवाज के साथ हुआ कि वहां आसपास मौजूद लोग जब भागकर वहां पहुंचे लेकिन तब तक कार चला रहा शख्स गायब हो चुका था। हा’दसे की सूचना मिलते ही सेक्टर 65 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को क’ब्जे में लेकर श’वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
