फखर जमां का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, थे 1.71 लाख से ज्यादा फॉलोअर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज फखर जमां का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। अकाउंट हैकर ने पहले को इंस्टाग्राम से फखर जमां की पुरानी सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया और फिर चार बकवास पोस्ट शेयर कर दीं। पाकिस्तान के ही क्रिकेटर शाहीन अफरीदी ने ट्विटर के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि फखर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।


इतना ही नहीं ट्वीट के जरिए शाहीने ने इंस्टाग्राम से इसकी शिकायत भी कर दी है, लेकिन अभी तक उनका अकाउंट हैक ही नजर आ रहा है। फखर जमां का वेरिफाइड अकाउंट है और इस पर 1.71 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब किसी सेलिब्रिटी का अकाउंट हैक किया गया है, अकसर इस तरह की खबरें आती रहती हैं।


कुछ समय पहले ही टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव का भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ था। फखर जमां ने इसको लेकर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है और ना ही अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी कोई जानकारी दी है।


फखर जमां ने पाकिस्तान की ओर से तीन टेस्ट, 44 वनडे इंटरनेशनल और 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके खाते में 192 टेस्ट रन, 1828 वनडे इंटरनेशनल रन और 748 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। फखर को 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ सेंचुरी जड़ने के बाद से काफी लोकप्रियता मिली थी।

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading