#DELHI #INDIA : राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट के पास मंगलवार को एक बेकाबू ट्रक ने एक ऑटो रिक्शा और राहगीरों को ट’क्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौ’त हो गई और दो अन्य घा’यल हो गए। पुलिस ने कहा कि इस हाद’से में एक व्यक्ति और उसकी आठ साल की बेटी की मौ’त हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे यह बड़ा हा’दसा हो गया। पुलिस ने चालक रमन को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मान सिंह रोड पर हुई इस दु’र्घटना के बारे में हमें रात12:20 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल आई। एक टीम को घट’नास्थल पर भेजा गया तो पाया कि ट्रक राजपथ लॉन (दक्षिण की ओर) में कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गया था।अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक रमन के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है। उसे एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां उसका शराब का परीक्षण किया जाएगा। इस घटना के बाद एक मामला दर्ज किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रक ने पहले डिवाइडर को टक्कर मारी, जिसके बाद उसने फुटपाथ के पास खड़े ऑटो और पैदल चल रहे लोगों को ट’क्कर मार दी।
