#RANCHI : चालान काटने पर भ’ड़के युवक ने कर दी पुलिस वाले कि पि’टाई

#RANCHI #JHARKHAND #INDIA : डबल हेलमेट नहीं पहनने पर जुर्माना ठो’कने को लेकर प्लाजा चौक पर बवाल हो गया। बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस और बाइक सवार आपस में भि’ड़ गए। दोनों के बीच जमकर मा’रपीट भी हुई। घट’ना सोमवार शाम पौने चार बजे की है। यह मामला झारखंड के रांची शहर का है।

घ’टना में डोरंडा निवासी इरफान अहमद व फरीद आलम के अलावा ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात एएसआई अखिलेश प्रसाद जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार इरफान की बाइक पर बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने इरफान को रोका और एक हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने के बाद लालपुर थानेदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाना लायी। डोरंडा निवासी इरफान अपाची मोटरसाइकिल से एक दोस्त के साथ प्लाजा चौक की ओर से जेल चौक जा रहे थे।

घट’ना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक डीएसपी लालपुर थाना पहुंचे। हि’रासत में लिए गए युवक और ट्रैफिक एएसआई से पूछताछ की। इसके बाद प्लाजा चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस घ’टना का फुटेज निकाल रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर गलती एएसआई की है कि बाइक सवार की। फुटेज में दोषी मिलने के बाद आगे की का’र्रवाई होगी। हालांकि दोनों युवकों को पुलिस ने हि’रासत में रखा है।

चालान मिलने के बाद इरफान भ’ड़क गया। उसने कहा कि मैं तो हेलमेट पहना हूं। मेरे पास गाड़ी के सभी कागजात भी मौजूद हैं तो फिर चालान क्यों देंगे। जो शख्स बाइक में बैठा था, उसे वह लिफ्ट दे रहे थे। अगर वह हेलमेट नहीं पहना है तो इसमें उनकी गलती क्या है। हम किसी भी कीमत पर चालान नहीं भरेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इरफान से कहा कि पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना है। वह नहीं पहना है, फाइन तो भरना होगा। इसी बीच इरफान ने यह कह दिया कि मुझे जानते नहीं, हम विधायक के साथ रहते हैं। फाइन नहीं भरेंगे। यह सुनने के बाद ट्रैफिक एएसआई आक्रोशित हो गए। इरफान के साथ गाली-गलौज करने लगे।

इसी दौरान इरफान का एक अन्य दोस्त डोरंडा निवासी फरीद आलम भी पहुंच गया। गाली-गलौज सुनने के बाद इरफान व फरीद ट्रैफिक जवानों के साथ उलझ पड़े। फरीद ने जवान से कहा कि वर्दी का इज्जत कर रहे हैं, नहीं तो बता देते। इस बात पर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं से ध’क्का-मु’क्की होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। इसी बीच प्लाजा चौक पर भीड़ जमा हो गई। ट्रैफिक पुलिस और इरफान दोनों को मौजूद लोगों ने हटाया

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading