पंजाब नेशनल बैंक घो’टाला मामले में मुख्य आ’रोपी और भ’गोड़े नीरव मोदी के भाई के खिलाफ इंटरपोल ने शि’कंजा कसना शुरू कर दिया है। इंटरपोल ने भ’गोड़े नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी।

अधिकारी ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बेल्जियम की नागरिकता रखने वाले 40 वर्षीय नेहाल मोदी के खिलाफ ग्लोबल अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रही है। आरसीएन के अनुसार, नेहल दीपक मोदी का जन्म बेल्जियम के एंटवर्प में हुआ और वह अंग्रेजी, गुजराती तथा हिंदी भाषाएं जानता है।

ईडी ने इस मामले में दायर किए गए आरोपपत्र में नेहल को नामजद किया है और उस पर सबूतों को नष्ट करने का आरोप है। नीरव मोदी और उनके अंकल मेहुल चोकसी पर भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी के मुख्य षड्यंत्रकारी होने का आरोप है। यह बैंक धोखाधड़ी पिछले साल सामने आयी थी। आरोप है कि इस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक से करीब 14,000 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

