सोशल साइट पर मुख्यमंत्री और डीजीपी के खि’लाफ अ’श्लील टिप्पणी करने का मा’मला प्रकाश में आया है। घ’टना को लेकर विधि-व्यवस्था एडिशनल एसएचओ उपेंद्र सिंह ने अपने आवेदन पर प्रा’थमिकी द’र्ज कराई है। इसमें अ’ज्ञात आरो’पितों पर कई संगीन आ’रोप लगाया गया है।द’र्ज प्राथ’मिकी में कहा गया है कि उनके वहाट्सएप पर एक अनजान व्यक्ति ने 9430678460 नंबर से मैसेज किया। जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के खि’लाफ आप’त्तिजनक टिप्पणी की गई।
इसमें अ’भद्र भाषा व विभिन्न तरह के मैसेज के साथ कई फोटो भी भेजे गए।इसमें असंवैधानिक व अप’मानजनक शब्दों के प्रयोग के साथ बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी को निशाना बनाया गया है। पोस्ट में ऐसा लिखा गया कि पुलिस से तो विधि-व्यवस्था संभलती नहीं है, उल्टे चालान के नाम पर वाहन चालकों को परे’शान किया जा रहा है।
मैसेज में लोगों को भड़काने की कोशिश की गई है।मैसेज में आगे लिखा है कि अगर पुलिस हाथ देकर चालान का’टने के नाम पर किसी को रोकने की कोशिश करें, तो गाड़ी को सीधा उनके ऊपर चला दो। मैसेज भेजने वाले ने पुलिस को ही आ’तंकी बताते हुए जान मार देने की ध’मकी दी है। जिस नंबर से मैसेज किया गया, वह महेश कुमार शर्मा के नाम का बताया गया है।



