#PATNA से आधी रात को ही नीतीश कुमार ने दे दी पीएम को बधाई, देखें ट्वीट

#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। नीतीश ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने तथा सुदीर्घ राजनीतिक जीवन की भी कामना की है। उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं…

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल की बात की जाए तो ऐतिहासिक फैसलों की वजह से भी यह चर्चा में है। पीएम मोदी के बर्थडे को मनाने के लिए खास तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन से पहले सोमवार देर अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे।

अंतरराष्ट्रीय मंच की बात करें तो गैलप के एक सर्वे में उन्हें दुनिया के तीन सबसे बड़े नेताओं में से एक माना गया। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित मैगजीन ‘ब्रिटिश हेराल्ड’ ने जून 2019 में उन्हें दुनिया का सबसे ताकतवर नेता घोषित किया। इस दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन जैसे दिग्गज शामिल थे। इसमें सबसे ज्यादा 20 फीसदी वोट मोदी को मिले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.