#MEERUT #UP #INDIA : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल द’हला देने वाली घटना सामने आई है। तीन बेटियों से परेशान हैवान बाप ने चौथी बेटी को जमीन पर ही प’टक दिया। दरअसल, मंढियाई गांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। तीन बेटियां होने के बाद जब चौथी बेटी को मां ने जन्म दिया तो हैवान बाप ने नवजात को जमीन पर प’टक दिया। बच्ची को गंभीर हालत में अ’स्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर का’र्रवाई की मांग की है।

मंढियाई निवासी नाजमा ने बताया उसकी शादी नांगलोई थाना सुल्तानपुरी दिल्ली में हुई है। शादी के बाद से ही उसका उ’त्पीड़न किया जा रहा था। इसी बीच उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। वह चौथी बार गर्भवती हुई तो पति ने उसे ध’मकी दी कि इस बार पुत्री हुई तो वह उसे जान से मार देगा। छह माह पहले पति ने उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में रही है। 15 दिन पहले उसने एक और पुत्री को जन्म दिया।

मंगलवार को पति मंढियाई आया और नवजात बच्ची को जमीन पर पटक दिया। मां ने शोर मचाया तो पड़ोसी दौड़े, इस पर आ’रोपी भाग गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर सूचना दी और नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस आ’रोपी की तलाश में जुटी है।वहीं जिसने में यह घटना सुनी उसकी रुह कांप गई। लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ का’र्रवाई की मांग की।



