#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : कला, संस्कृति और यूवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय अंडर -17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 22 सितंबर तक किया गया। प्रतियोगिता के समापन के दिन फाइनल मुकाबला एकलब्य बिहार की टीम और पूर्णिया जिले के बीच हुआ। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि फाइनल मुकाबले में एकलब्य बिहार की टीम ने पूर्णिया जिले की टीम को 3-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

प्रमोद कुमार, मंत्री कला संस्कृति एवं युवा विभाग, सुरेश शर्मा माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग आलोक रंजन घोष जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर, इंदिरा देवी, अध्यक्ष जिला परिषद, केदार प्रसाद गुप्ता विधायक कुढ़नी, रामसूरत राय जिला अध्यक्ष भाजपा इत्यादि के द्वारा ख़िलादियोंको पुरस्कृत किया गया और उनकी हौसला अफजाई की गई।

मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में कुल 39 टीमों के 650 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें से 24 खिलाड़ियों का चयन बिहार के टीम के लिए किया गया जो नवम्बर में अगरतल्ला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला खेल पदाधिकारी ने दिया और मंच संचालन का कार्य करुणेश कुमार ने किया।










