#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : मनियारी थाना पुरुषोतमपुर गांव में रास्ते की जमीन के वि’वाद में एक मजदूर की ह’त्या कर दी गई। उसकी ला’श पास के गांव स्थित भरती इंडा पोखर में फें’क दी गई थी जो शनिवार देर रात खोजबीन के दौरान मिली। उसकी पहचान गांव के विजय पासवान के पुत्र राजगृह पासवान के रूप में हुई है। शुक्रवार से ही परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पो’स्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। अगले दिन रविवार को पो’स्टमार्टम के बाद श’व परिजन को सौंप दिया गया। मामले में मृ’तक के भाई केवट पासवान के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। ला’श मिलने से पहले उसने अ’पहरण कर ह’त्या करने की आशंका जतायी थी। वहीं थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि मृ’तक के भाई के बयान पर गांव के नौ लोगों पर ह’त्या की एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें राजनारायण सिंह, सतन सिंह, सुधीर सिंह, रामसेवक सिंह, प्रभु सिंह, शशिभूषण सिंह, जयनंदन सिंह, संतोष सिंह व बबलू कुमार को नामजद किया गया है।

सुबह में मछली लाने की बात कहकर निकला था घर से। मृत’क के भाई केवट पासवान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह राजगृह मछली खरीदने की बात कहकर साइकिल से घर से निकला था। शाम तक नहीं लौटने पर परिजन को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था। शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब मोहम्मदपुर मोबारक के भरती इंडा पोखर के किनारे उसकी साइकिल व गमछा मिला। आसपास उसकी तलाश की गई। लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थाने में अपहरण व हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया। देर रात उसकी ला’श मिली।

मृ’तक के भाई ने अपने बयान में बताया कि 18 अगस्त को उसके भतीजे जीवन पासवान के साथ रास्ते की जमीन को लेकर आ’रोपितों से विवा’द हुआ था जिसकी शिकायत मनियारी थाने में की थी। इसको लेकर आरो’पित ध’मकी दे रहे थे। आ’रोप है कि इसी कारण उसके भाई की ह’त्या कर दी गई है। पोखर से निकाला गया शव पानी में फूला हुआ था। इसके कारण तेजाब डालने की आशंका लोगों को थी। हालांकि पुलिस ने इसे नकार दिया। श’व पर ज’ख्म के निशान थे।


Source : live hindustan