जानें कैसा होगा आपका आज का दिन?

मेष-
सकारात्मक-अपने लोगों के सहयोग से आपका काम बनता दिख रहा है। कमाल की उर्जा रहेगी। जो भी काम हाथ में लेंगे उसको निश्चित रूप से कर लेंगे।
नकारात्मक-उर्जा का दुरुपयोग न करें। अपनों की सेहत पर ध्यान दें।
लव-मध्यम रहेगा। थोड़ी दूरी सम्भव है।
व्यवसाय-रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
सेहत-सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें। काली वस्तुओं का दान करें।

वृषभ-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है।
नकारात्मक-जुआ, सट्टा, लाटरी में पैसे न लगाएं। आर्थिक जोखिम न लें। समस्या में पड़ सकते हैं। कुटुम्बीजनों से न उलझें।
लव-प्रेम परवान चढ़ेगा। जीवनसाथी से नजदीकी आएगी।
व्यवसाय-स्थिति सामान्य या थोड़ा मध्यम रहेगी।
सेहत-मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। बचकर पार करिए।
उपाय-कालीजी का दर्शन अवश्य करें।

मिथुन
सकारात्मक-व्यवसायिक उर्जा बढ़ रही है।
नकारात्मक-बेकार के पचड़ों में न पड़ें। फंसे रहने का संकेत है। खर्च की अधिकता से कर्ज की स्थिति आ सकती है।
लव-नजदीकी की कमी महसूस करेंगे।
व्यवसाय-मध्यम रहेगा।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी काली वस्तु अपने पास रखें।

कर्क-
सकारात्मक-अच्छे निर्णय लेने की क्षमता के कारण आगे बढ़ेंगे।
नकारात्मक-बेकार के लोग नजदीक आने की कोशिश करेंगे। ये निगेटिव लोग हैं। छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खर्चे बेशुमार करा सकते हैं।
लव-प्रेम में उपहार स्वरूप कुछ खुशियां मिलेंगी।
व्यवसाय-लाभप्रद है।
सेहत-आंख का नुकसान हो सकता है। चोट-चपेट लगने का डर है। समस्या न हो इसके लिए ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय-हरी वस्तुओं का दान करें।


सिंह-
सकारात्मक-अचानक आर्थिक अनुकूलता आ जाएगी जीवन में। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नवीन स्रोत बनेंगे। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-कुछ नकारात्मक समाचार मिलने की आशंका है।
लव-खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।
व्यवसाय-मध्यम रहेगा।
सेहत-मध्यम रहेगी।
उपाय-शिवजी का जलाभिषेक करें।

कन्या
सकारात्मक-पैतृक सम्पत्ति में परेशानी दूर होगी। बढ़िया काम हो जाएगा। आगे बढ़ें। राजनीतिक लोगों से मेलजोल का लाभ मिलेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता बढ़ेगी।
लव-पहले से बेहतर।
व्यवसाय-मध्यम रहेगा।
सेहत-पहले से बेहतर।
उपाय-मां काली का दर्शन करें।

तुला-
सकारात्मक-धर्म-कर्म में समय व्यतीत करेंगे।
नकारात्मक- सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कोई काम न करें। रिस्क न लें।
लव-पहले से बेहतर।
व्यवसाय-मध्यम। कोई रिस्क न लें।
सेहत-मध्यम रहेगी।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-अपने निर्णय के कारण परेशानियों से बचे रहेंगे।
नकारात्मक-जोखिम भरा समय है। आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक नुकसान हो सकता है। सबसे ज्यादा शारीरिक नुकसान होने का अंदेशा है।
लव-उत्तम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-खराब होने की आशंका है।
उपाय-बजरंग बली का दर्शन करें।


धनु-
सकारात्मक-धैर्य से निर्णय लेने के कारण परेशानियों से उबर सकते हैं।
नकारात्मक-समय अच्छा नहीं चल रहा है। खासकर जीवनसाथी के लिए।
लव-समय अच्छा नहीं है। परेशानी आ सकती है।
व्यवसाय-नुकसान हो सकता है। बचकर पार करें।
सेहत-रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है।
उपाय-कोई भी पीली वस्तु हमेशा अपने पास रखें।

मकर
सकारात्मक-शत्रु का दमन हो जाएगा। कोई आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। निरंतर लाभ की स्थिति है। बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ होगा। मामा के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
नकारात्मक-साझेदारी में होशियारी से काम करें। अनबन हो सकती है।
लव-परेशानी आ सकती है।
व्यवसाय-मध्यम रहेगा।
सेहत-मध्यम रहेगी।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।


कुंभ-
सकारात्मक-दिन ब दिन हालात बेहतर हो रहे हैं।
नकारात्मक-जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लिखने-पढ़ने की शुरुआत के लिए अच्छा समय नहीं है।
लव-उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
व्यवसाय-धीरे-धीरे अच्छे की तरफ जाएंगे।
सेहत-पहले से बेहतर
उपाय-कोई भी हरी वस्तु अवश्य अपने पास रखें।

मीन-
सकारात्मक-अंतत: आपकी विजय होगी।
नकारात्मक-घर में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। शांत रहें विवादों को टाल दें।
लव-कन्फ्यूजन की स्थिति आ सकती है।
व्यवसाय-पहले से बेहतर।
सेहत-मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। रक्तचाप बढ़ सकता है।
उपाय-भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading