यहां स्टेशन पर उसे तीन महिलाएं मिलीं। उसे बरगला कर अपने घर चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में ले गईं। वहां एक अन्य महिला को सुपुर्द कर दिया। ये महिला उससे घर का काम करवाती थीं। उसके कहीं आने-जाने नहीं देती थी। श्री मिश्रा के अनुसार युवती का कहना है कि तीनों महिलाएं दो-तीन दिन पर उसे राबर्ट्सगंज के किसी होटल या घर में ले जाती थीं। वहां पर उसे न’शीला पदार्थ खिलवाकर देह व्यापार करवाती थीं।महिलाओं के चंगुल से उसने कई बार भागने का प्रयास किया। 24 सितंबर को तीनों महिलाएं उसको लेकर राबर्ट्सगंज के एक होटल में गई थीं।
यहां से वह किसी तरह भाग कर राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां किसी की मदद से उसने सौ नंबर पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मा’मला जानने के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन पर फोन कर दिया।वहां से आए लोगों के सुपुर्द कर दिया। हेल्प लाइन वाले उसे अपने साथ ले गए और बाल सुधार गृह में रखवाया। उधर, होटल से तीनों महिलाओं को भी प’कड़ लिया गया। उन्हें महिला सुधार गृह भेज दिया गया। उसके बाद मा’मले की जांच चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने की। जांच में मा’मला सही पाए जाने पर बुधवार को पी’ड़िता की तहरीर और हेल्प लाइन की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही तीनों महिलाओं को गिर’फ्तार भी कर लिया गया।



