Google ने लोगों की निजता ध्यान में रखकर खास टूल्स लॉन्च किए हैं। यूजर्स अब इन टूल्स के जरिए एप और साइट्स पर उपयोग होने वाले डाटा को कंट्रोल कर सकेंगे। इसके साथ ही गूगल भी अपने उपभोक्ताओं के डाटा के पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित रखना चाहता है।

सर्च इंजन कंपनी गूगल इस टूल की सहायता से क्रोम पर सेव हुए पासवर्ड्स की जांच करेगी। यूजर्स इस टूल से आसानी से पता लगा सकेंगे कि उनका अकाउंट कही दूसरी जगह से तो ऑपरेट नहीं हो रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को उनके ब्रेक हुए पासवर्ड की भी जानकारी मिलेगी। यदि आपके अकाउंट का पासवर्ड गूगल क्रोम पर है, तो आप इस टूल ऑडिट कर सकते है।

गूगल ने इंटरनेट को सुरक्षित बनाने के लिए 3 अन्य टूल जारी किए हैं। यूजर्स इस टूल से गूगल असिस्टेंट पर डाटा हिस्ट्री को डिलीट कर सकेंगे। साथ ही असिस्टेंट प्लेटफॉर्म पर 7 दिन की हिस्ट्री को भी क्लियर किया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इस टूल को लॉन्च नहीं किया है। उपभोक्ताओं इस टूल की जानकारी गूगल की माय एक्टिविटी पर मिल जाएगी।
