#PATNA #BIHAR #INDIA : भारी बारिश की मा’र झेल रहे राजधानी वाशियों का अब हाल चाल लेने खुद पुलिस महकमे के मुखिया और बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अचानक जलजमाव वाले इलाकों में निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे हैरान करने वाली ये बात रही की डीजीपी ने राह चलते हर उस शख्स से न केवल हाथ मिलाया बल्कि उनसे उनका हाल चाल भी जाना और जलजमाव से हो ही दिक्क्तों को भी पूछते नजर आये। वही बतादें आपको की बाढ़ की मार झेल रहे पटना वाशियों की चिंता किस कदर सूबे के आलाधिकारियों और पुलिस महकमे के आलाधिकारियों को भी है ये अब देख जा सकता है। दरसल अभी दशहरे का त्यौहार चल रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की क्या कुछ इंतजान सुरक्षा दृष्टिकोण से पूरी हुई इसका भी जायजा डीजीपी ने लिया है।


