#GHAZIABAD : दरोगा ने शराब के न’शे में दलित महिलाओं से की गं’दी ह’रकत, लगे और भी सं’गीन आ’रोप

#GHAZIABAD #UP #INDIA ; गाजियाबाद के मोदीनगर में दबिश देने के नाम पर निवाड़ी थाने में तैनात एक दरोगा पर शराब पीकर घर में घुसकर दलित महिलाओं के साथ अ’भद्रता करने का आ’रोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

कस्बा निवाड़ी निवासी राजपाल खट़ीक ने बताया कि मेरे पुत्र मनोज का उसकी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में चल रहा है। पिछले दिनों महिला ने मनोज के खिलाफ धमकी देने की निवाड़ी थाने में एनसीआर दर्ज कराई थी। मनोज ने गाजियाबाद कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी। अदालत ने थाना निवाड़ी से मनोज के खिलाफ अन्य कोई मुकदमा होने की जानकारी दी। निवाड़ी पुलिस ने अन्य कोई मुकदमा दर्ज न होने का हलकनामा कोर्ट में दिया।

इसके बाद अदालत ने निवाड़ी पुलिस को मनोज के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आदेश दिया। आ’रोप है कि 5 अक्तूबर की रात ग्यारह बजे के आसपास निवाड़ी थाने में तैनात दरोगा राकेश शर्मा राजपाल खट़ीक के मकान पर पहुंचे और गाली गलौच करने लगे। आरोप है कि दरोगा ने महिलाओं के साथ भी अ’भद्रता की। पी’डि़त ने मुख्यमंत्री पोर्टल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर दरोगा के खिलाफ सख्त से स’ख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


पी’डि़त परिवार ने चेता’वनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार धरने पर बैठ जाएगा। दरोगा राकेश शर्मा ने आरोपों को गलत बताया है। सीओ मोदीनगर केपी मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.