#PATNA #BIHAR #INDIA : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि एक दिन पहले गठबंधन के दलों ने एकता पेश की थी, लेकिन अगले ही दिन सभी पूरी तरह से बिखर गये। राहें जुदा हो गयीं। ये उपचुनाव का ट्रेलर है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तेजस्वी जी, आपलोगों की राहें भी बदलेंगी और मुश्किल भी होगी।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि एक मंच पर आ जाना एकता का प्रतीक नहीं होता है। कल तक आप ही के गठबंधन के कई दल के नेता एक दूसरे का चेहरा नही देखना चाहते थे। आज यदि साथ में आये हैं तो वह पूरी तरह से स्वार्थ को लेकर। इससे ये साबित हो जाता है कि ये गठबंधन पूरी तरह से स्वार्थ की नींव पर बनी है और जिसमें स्वार्थ आ जाता है वो ज्यादा दिनोंतक नहीं चल पाता है। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि सहरसा की मीटिंग में तेजस्वी जी ने अपनी आंखों के सामने देख लिया, लोग क्या चाहते हैं? अब बिहार की जनता आपको देखकर वोट देने वाली नहीं है। बिहार की जनता ने विकास का स्वाद चख लिया है।

