पूरी स्टारकॉस्ट की मौजूदगी में लांच हुआ ‘पति, पत्नी और वो’ का ट्रेलर

फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ का ट्रेलर आज मुंबई में पूरी स्टारकॉस्ट की मौजूदगी में लांच हुआ। इस कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, अपारशक्ति खुराना समेत निर्देशक मुदस्सर अजीज, क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा और निर्माता भूषण कुमार भी मौजूद रहे।add3

फिल्म में जहां कार्तिक एक बेचारे पति के किरदार में नजर आ रहे हैं जिनकी शादी उनके पिता ने जल्दी करा दी है वहीं भूमि ने कार्तिक की पत्नी का किरदार निभाया है साथ ही अनन्या फिल्म में कार्तिक की वो यानी की तपस्या के रोल में हैं जिन्हें देखकर चिंटू त्यागी अपने दिल पर लगाम नहीं लगा पाते हैं।

add2

यह फिल्म 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ की रीमेक है जो 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ट्रेलर लांच इवेंट में स्टारकॉस्ट ने मीडिया से बातचीत की। जहां कार्तिक ने फिल्म के बारे में बताया, ‘जब पहली बार मुझे पति,पत्नी और वो ऑफर की गई तब मैंने इस फिल्म के लिए तुरंत ही हां कर दी। फिल्म की कहानी मुझे बेहद पसंद आई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.