हेमा मालिनी ने लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है,  लता मंगेशकर के लिए ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने ट्वीट किया है । हेमा मालिनी के ट्वीट के मुताबिक लता जी की हालत क्रि’टिकल है।

add34705114622545758763.jpg

हेमा मालिनी ने आज सुबह ट्वीट किया और लता जी के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। हेमा मालिनी ने लिखा है- लता मंगेशकर जी के लिए प्रार्थना, जो अस्पताल में भ’र्ती हैं और खबर है कि उनकी हालत गं’भीर है । भगवान उन्हें इस संकट से बाहर निकलने की शक्ति दें जिससे वो हमारे बीच बनी रहें। राष्ट्र की भारत रत्न, भारत की कोकिला लता जी के लिए दुआ करती हूं।’

add2

एक वेबसाइट से बात करते हुए लता की बहन ऊषा मंगेशकर ने कहा, ‘लता दीदी 90 वर्ष की हो चुकी हैं। अब वह ठीक हैं। डॉक्टर ने हमसे कहा कि अब हम उन्हें घर ले जा सकते हैं। लेकिन हमने उनकी उम्र देखते हुए उन्हें अस्पताल में एक-दो दिन और रखने का फैसला किया है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.