
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : विधि व्यवस्था सं’धारण, आप’राधिक घट’नाओं और सड़क हाद’सो में रोकथा’म लगाने की दिशा में अपर पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार व पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) नैयर हसनैन खान के साथ मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई बिन्दुओं पर वि’स्तृत समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान मुजफ्फरपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, पुलिस अधीक्षक नगर और रेल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे. मुख्यालय द्वारा आईजी और विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के साथ परिवहन कमिश्नरी/सेक्रेटरी की ओर से जिले में सड़क हा’दसे और आप’राधिक घट’नाओं पर नियंत्रण हेतु नई रण’नीति बनाते हुये प्रभावी रूप से अमल में लाये जाने समेत कई मुद्दों पर समीक्षा की.

बैठक के दौरान संबंधित सभी पुलिस उपाधीक्षकों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र में संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा समस्त राष्ट्रीय मार्गों, राज्यकीय राजमार्गों और नगरीय मार्गों पर वाहनों के सुरक्षित संचालन हेतु समस्त आवश्यक कदम उठाने, चिन्हित स्थलों पर सुर’क्षा के व्यापक प्रबंध करने पर विमर्श किया गया. मुख्यालय द्वारा निदेशित किया गया कि सड़क दुर्घ’टना रोकने और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु कदम उठाते हुये यातायात निय’मों की जानकारी दें एवं जनसामान्य में इस हेतु जाग’रुकता पैदा करें.

बैठक के दौरान मुख्यालय ने जिले में भूमि विवा’द के निरा’करण हेतु जिला, अनुमण्डल, प्रखण्ड, थाना स्तर पर होने वाली संयुक्त बैठक के दौरान हुई का’र्रवाईयों की प्रगति, थाना में लैण्डलाईन दूरभाष की स्थिति, पुलिस मुख्यालय द्वारा जनहित कार्यों हेतु थानों को आवंटित निधि (फण्ड) की स्थिति, डायल 100 में प्राप्त सूचनाओं एवं परिवादों की अद्यतन स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी हासिल करते हुये कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये.

इसके साथ ही मुख्यालय द्वारा एसीपी/एमएसीपी से संबंधित मा’मलों और मामलों में की जा रही का’र्रवाईयों की स्थिति की भी समीक्षा की गई. सभी थानों को सीसीटीएनएस से जोड़ने हेतु प्रगति रिपोर्ट और थानों व पुलिसकर्मियों हेतु आवंटित बजट की सही ढंग से उपयोगिता संबंधित जानकारी हासिल करते हुये चर्चा की गई और सभी बिं’दुओं पर उचित ढंग से क्रि’यान्वयन हेतु निदेशित किया गया.


